फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union minister saw the arrangement of medical and Ayurveda colleges

केंद्रीय मंत्री ने देखी मेडिकल और आयुर्वेद कॉलेज की व्यवस्था

Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Union minister saw the arrangement of medical and Ayurveda colleges
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया तथा भारत आयुर्वेद मेडिकल कालेज में तैयार किये जा रहे 100 बेड के एल-2 कोविड हॉस्पिटल की तैयारियों की समीक्षा की। सीडीओ आलोक यादव, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके अग्रवाल और बेगराजपुर एवं भारत आयुर्वेद कालेज के प्रिंसिपल मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि कोरोना से लगातार सिसक रही जिंदगियों के बीच 200 बेड के तीन एल-2 अस्पताल शहर में शुरू होने से उम्मीद की किरण जगी है। किसी भी मरीज को परेशानी न हो इसके लिए भारत आयुर्वेदिक कॉलेज को अधिग्रहीत कर 100 बेड का अस्पताल बनाया है, जबकि दो अन्य अस्पताल ईवान और हार्ट एंड इमेजिन सेंटर प्राइवेट कोविड-एल 2 अस्पताल होंगे। इन दोनों अस्पतालों में 50-50 बेड रहेंगे। अब तीन नए कोविड-एल 2 अस्पताल शुरू हो गए हैं। इनमें आक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था रहेगी। भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल में 50 बेड और हार्ट एंड इमेजिन सेंटर में 50 बेड का अस्पताल बनाया गया। यह दोनों अस्पताल प्राइवेट होंगे। हालांकि यहां पर वेंटिलेटर की सुविधा भी है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने रुड़की रोड पर बढ़ेड़ी के निकट भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहीत कर पब्लिक अंडरटेकिंग लेवल-2 अस्पताल बना दिया है। इस अस्पताल की क्षमता 100 बेड की होगी।
विज्ञापन

सोमवार को रिहायशी स्थानों जिला परिषद मार्केट, सदर बाजार, सर्विस क्लब, अग्रवाल मार्केट, प्रकाश चौक, महावीर चौक, डीएवी कॉलेज जानसठ एवं अन्य सरकारी, गैर सरकारी भवन, स्थानों को सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य नगर व देहात क्षेत्र,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सात दिन में लगेगा ऑक्सीजन कैप्सूल
मंसूरपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण के दौरान मेडिकल अधिकारियों को मरीजों की उचित देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कैप्सूल का फाउंडेशन बनाने का कार्य जोरों से चल रहा है। इसी सप्ताह मेडिकल में ऑक्सीजन का कैप्सूल स्थापित हो जाएगा। मेडिकल में 500 मरीजों का एक साथ इलाज हो सकेगा तथा मेडिकल में ऑक्सीजन का कैप्सूल स्थापित हो जाने से ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कार्य योजना बनाकर मेडिकल में बेड वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed