फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister Sanjeev Baliyan inaugurated lawn tennis competition in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : लॉन टेनिस प्रतियोगिता का केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ, कुछ इस अंदाज में आए नजर

Sat, 02 Apr 2022 01:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Apr 2022 01:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान शनिवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मौका था लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ करने का, इस दौरान उन्होंने टेनिस कोर्ट में उतरकर टेनिस में अपना हाथ आजमाया। 

विज्ञापन
Union Minister Sanjeev Baliyan inaugurated lawn tennis competition in Muzaffarnagar
प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान टेनिस खेलते मंत्री संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया। इस दौरान मंत्री संजीव बालियान ने खुद लॉन टेनिस कोर्ट में उतरकर टेनिस भी खेला। सर्विस क्लब में शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन सिंगल वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एंबुलेंस को चार किलोमीटर तक खींचकर लाया ट्रैक्टर: अचानक खत्म हुआ था तेल, वीडियो खूब हो रहा वायरल
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के सर्विस क्लब पहुंचे। मौका था टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ का और वहीं मंत्री टेनिस में अपना हाथ आजमाते भी नजर आए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: जन्मदिन पार्टी में चलीं गोलियां, 10 साल के बच्चे की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रतियोगिता के संयोजक अमित प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को कुल डेढ़ लाख की इनामी राशि मिलेगी। सिंगल डबल के अलावा इस बार मिक्स के भी मुकाबले होंगे। छह मार्च को इस टेनिस प्रतियोगिता का समापन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed