फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State held road show from Budhana to Luhsana

केंद्रीय राज्यमंत्री ने रोड शो किया

Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State held road show from Budhana to Luhsana
केंद्रीय राज्यमंत्री ने रोड शो किया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। लुहसाना गांव में आयोजित किसान-मजदूर महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान बुढ़ाना से गांव लुहसाना तक करीब दो किलोमीटर लंबा रोड-शो कर पहुंचे। महासम्मेलन के आयोजक व क्षेत्र के लोगों ने बुढ़ाना की सीमा में पहुंचते ही केंद्रीय राज्यमंत्री के काफिले को रुकवाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इससे अभिभूत केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपनी कार से नीचे उतरकर खुद ही ट्रैक्टर पर बैठकर स्टेयरिंग थाम लिया। खुद ट्रैक्टर चलाते हुए करीब दो किलोमीटर की दूरी तय कर रोड-शो के रूप में महासम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान कई ट्रैक्टर उनके रोड-शो में शामिल रहे। डॉक्टर बालियान के साथ ट्रैक्टर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और विधायक उमेश मलिक भी मौजूद रहे। रोड-शो के दौरान लगातार प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय राज्यमंत्री जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। गांव लुहसाना में जब केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायकों के साथ भाजपा पदाधिकारी महासम्मेलन के मंच पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने सभी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

सैनी बहुल गांव में हुआ सफल आयोजन
बुढ़ाना। जाट बहुल गांवों में बढ़ते विरोध व कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर भाजपा ने सैनी बहुल गांव लुहसाना में किसान-मजदूर महासम्मेलन का सफल आयोजन किया। सम्मेलन में लगातार केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नारे गूंजते रहे। महासम्मेलन में क्षेत्र के गांव सफीपुर, बवाना, खानपुर, भैंसाना व मदीनपुर आदि गांवों से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed