फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister of State Sanjeev Baliyan has injured in car accident at Muzaffarnagar

सड़क हादसे में बाल- बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, आपस में टकराई थी दो कार

Sun, 17 Nov 2019 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Sanjeev Baliyan has injured in car accident at Muzaffarnagar
हादसे के बाद कार की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान आगरा और फतेहपुर सीकरी के बीच हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। फतेहपुर सीकरी से आते समय उनकी कार के सामने अचानक नील आने से काफिले की सरकारी गाड़ी इनोवा और फोर्ड एवेंडर कार आपस में टकरा गई। हादसे में डॉ. बालियान की गर्दन में झटका लगा है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शुक्रवार रात्रि में फतेहपुर सीकरी के पूर्व सांसद बाबूलाल गौर के कॉलेज में हुए कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात्रि में वो फतेहपुर सीकरी ही रुक गए। शनिवार को पूर्वाह्न वे मंत्रालय की कार से आगरा होते हुए दिल्ली लौट रहे थे। करीब 11 बजे फतेहपुर सीकरी और आगरा के बीच जब पहुंचे, तो उनकी फोर्ड एडेंवर कार के सामने अचानक नील गाय आ गई, जिसे देखकर चालक ने ब्रेक लगाए, इसी दौरान सरकारी काफिले में चल रही उनकी दूसरी मंत्रालय की इनोवा मंत्री की कार में पीछे से टकरा गई। इनोवा में उनके पीए नवीन कुमार सवार थे। हादसे में मंत्री डॉ. बालियान बाल-बाल बचे। बाद में वे अन्य कार से आगरा होते हुए दिल्ली आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। डॉ. बालियान की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर उनके समर्थकों और परिचितों में हड़कंप मच गया। सभी उनका हाल जानने में जुट गए। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में डॉ. बालियान ने बताया कि कार के सामने नील आ गई थी, जिससे कंधे में हलका झटका लगा है, वो स्वस्थ हैं और रविवार को मुजफ्फरनगर आएंगे।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed