पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना-ढिकोली मार्ग पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवक बरात में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची खासपुर गांव में गुरुवार रात बड़ौत के बड़ौली गांव से बरात आई थी। बरात में मुजफ्फरनगर के चार युवक कार में सवार होकर शादी समारोह में आए हुए थे। रात में ही घर वापस जाने के लिए युवक अपनी कार लेकर वापस अपने घर जा रहे थे। कार जैसे ही पिलाना के नजदीक पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें मुजफ्फरनगर के कृष्णापुरी निवासी सागर भारती (22) पुत्र रूपेश भारती की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी ऋषभ, सूरज और छवि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को पिलाना के सामुदायिक केंद्र भेजा, जिन्हें गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। हादसे के बाद शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया।
यह भी पढ़ें: पांच दोस्तों की मौत... हादसों की वजह बन रही ये बड़ी लापरवाही, कब पास होंगे अफसरों के दावे
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो घायल
बरेली निवासी ट्रक चालक ड्राइवर नोनीराम अपने हेल्पर इंद्रपाल के साथ रूद्रपुर से ट्रक में बाइक लेकर हरियाणा जा रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा के समीप पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े दूसरे ट्रक में टकरा गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाइक फिसलने से दो युवक घायल
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक फिसलने के कारण दो युवक घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी असलम और प्रवीण बाइक पर सवार होकर लोनी से वापस घर लौट रहा थे। सरूरपुर कलां गांव के पास हाईवे पर बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/