{"_id":"5e1778e88ebc3e87d30c6d0b","slug":"union-minister-of-state-burnt-effigy-when-video-goes-viral-muzaffarnagar-news-mrt4629865148","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री का फूंका पुतला
छपार। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर युवाओं ने रामपुर चौराहे पर उनका पुतला फूंका। इस वीडियो में केंद्रीय राज्यमंत्री केवल जाट समाज को ही किसान बता रहे हैं। युवाओं का कहना है कि यह अन्य बिरादरियों का अपमान है।
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जाट समाज को ही किसान व दूसरी जातियों को मजदूर कह रहे हैं। इससे दूसरे समाज के युवाओं में आक्रोश फैल गया। कई युवा रामपुर चौराहे पर उनका पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए सरकार से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। युवाओं ने कहा कि देश की छत्तीस बिरादरी में किसान हैं। मंत्री ने केवल जाट समाज को ही किसान बताकर अन्य 35 बिरादरियों का अपमान किया है। पुतला फूंकने वालों में सुमित, मोनू, शुभम, सतेंद्र सिंह, गौरव , शिवम, अभिषेक, प्रिंस, अंकुर, प्रशांत, कपिल, हिमांशु, निशांत, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।