फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister Balyan performed Jalabhishek at Shiv Chowk

Muzaffarnagar News: केंद्रीय मंत्री बालियान ने शिव चौक पर किया जलाभिषेक

Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Balyan performed Jalabhishek at Shiv Chowk
हरिद्वार से गंगाजल लेकर  नगर मे पहुचें केद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान।
- बरला से कांवड़ियों के साथ पहुंचने पर शहर में जगह-जगह स्वागत
विज्ञापन


- बसपा सांसद मलूक नागर भी बलियान से मिलने के लिए पहुंचे





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शहर के शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर जलाभिषेक किया। कांवडि़यों और समर्थकों की भीड़ रही। उन्होंने कहा कि देश में एक कानून होना चाहिए।

शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री बरला से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। रुडक़ी रोड स्थित बैंक्वट हॉल में पहुंचकर उन्होंने विश्राम किया। बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर भी उनसे मिलने पहुंचे। शाम के समय यहां भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बालियान का अभिनंदन किया। करीब साढ़े छह बजे वह शिव चौक के लिए रवाना हुए। रुड़की रोड पर जगह-जगह उनका अभिनंदन किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, संचालक राजू अहलावत के साथ वह शिव चौक पर पहुंचे और सपत्नीक जलाभिषेक किया।
विज्ञापन




पुरकाजी में कांवड़ यात्रा पर की पुष्पवर्षा

पुरकाजी/छपार। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान व उनकी टीम का सूली वाला बाग पर पहुंचने पर नगर चेयरमैन एवं भाकियू प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। छपार में किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति संजय त्यागी, सोमदत्त, देवव्रत त्यागी, राजेश त्यागी, सतीश गुर्जर, कनक सिंह, राजेन्द्र उर्फ पोपी गुर्जर, मनीष प्रधान, जोगेंद्र गुर्जर, राजकुमार, नरेश सिंह, सत्यव्रत, श्रवण कुमार, अरविंद, मन्नू गजे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed