फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Underpass in Pinna and highway work stuck due to the issue of compensation in Titawi

Muzaffarnagar News: पीनना में अंडरपास एवं तितावी में मुआवजे के मुद्दे को लेकर अटका हाईवे का कार्य

Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Underpass in Pinna and highway work stuck due to the issue of compensation in Titawi
- पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पीनना बाईपास की जद में हाईटेंशन लाइन बनी बाधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीनना में अंडरपास की मांग को निर्माण कार्य लटका हुआ है। तितावी में दो किसानों की जमीन के मुआवजे के मुद्दे की वजह से काम रुका है। यहां आए दिन हादसे हो रहे है। पीनना बाईपास का निर्माण 99 फीसदी पूरा हो चुका है। मगर, हाईवे की जद में आ रही विद्युत लाइन तीर्थनगरी हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही में अवरोध बनी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दो चरणों में पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण किया गया है। शामली से मुजफ्फरनगर तक 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सहारनपुर स्टेट हाईवे एवं रेलवे लाइन पर गर्डर और स्लैब का निर्माण पूरा हो चुका है। मगर, विद्युत लाइन नहीं हटने के कारण हरियाणा और राजस्थान के वाहन हरिद्वार और ऋषिकेश की तरफ जाने वाले वाहन नहीं दौड़ पा रहे है। लोगों का कहना है कि राजमार्ग का कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों के विकास का पंख लगेंगे।
विज्ञापन

दधेडू फ्लाईओवर के बराबर में सर्विस रोड बनने से तीन विधान सभा क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों और कस्बे से लोगों को लाभ होगा। हरियाणा और दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने जाने में जाम से निजात मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, लकड़सन्धा प्रधान राहुल कश्यप, चरथावल चेयरमैन इस्लामुद्दीन कहते है कि तीर्थनगरी हरिद्वार, देहरादून और शुकतीर्थ पहुंचने में समय की बचत और जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से हल नहीं हुई समस्या
चरथावल। पीनना में दर्जन भर गावों में आने जाने वाले के लिए ग्रामीणों ने अंडर पास की मांग कर रखी है। साल भर से ज्यादा समय से काम ठप है। इस संबंध में चरथावल क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक ने परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र लिख चुके है। किसान कई बार धरना दे चुके है। किंतु अफसर अभी समस्या हल नहीं कर पा रहे है।


कार्य पूरा होने के बाद होगा शुरू होगा टोल
जागाहेड़ी गांव में हाईवे पर टोल बैरियर और ऑफिस का कार्य पूरा कर दिया है। काम पूरा होने के बाद टेंडर होगा। कंपनी के परियोजना प्रबंधक गिरिजेश ने बताया प्राधिकरण से विवाद का निर्णय के बाद डेढ़ से दो महीने में पीनना और तितावी का बाकी काम पूरा हो पाएगा। उसी के बाद टोल वसूली की प्रक्रिया चालू होगी

आबादी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा राजमार्ग
चरथावल। एनएच पर आबादी क्षेत्र में रात को दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। मुख्य मार्ग पर गांवों और फ्लाईओवरों पर कंपनी द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई है। दधेडू फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट और पौधारोपण पूरा हो चुका है। इसी बाईपास पर परियोजना का सबसे बड़ा 680 मीटर का फ्लाईओवर बनाया गया है।


जल्द निर्माण पूरा करने का प्रयास जारी : परियोजना प्रबंधक
निर्माण कंपनी जीआर के परियोजना प्रबंधक गिरिजेश त्रिपाठी ने बताया कि तितावी में मुआवजे और पीनना में अंडरपास की मांग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में लंबित है। मलीरा के पास स्टेट हाईवे पर विद्युत लाइन हटने में अभी पांच महीने लगेंगे। हालांकि इस्टीमेट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जुलाई में रामपुर तिराहे के पास किसानों के धरने की वजह से महीने भर से ज्यादा काम प्रभावित रहा। दूसरे चरण का 98.2 प्रतिशत काम पूरा गया है। शामली से मुजफ्फरनगर के मध्य 42.87 किलोमीटर में निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा होना प्रस्तावित था। लेकिन अनेक बाधाओं के कारण समय से कार्य पूरा होने में विलंब हुआ है। जल्द निर्माण पूरा करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed