{"_id":"693348bdad57bb02130ffa75","slug":"uncontrolled-truck-rams-into-warehouse-tempo-driver-dies-after-being-hit-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-160061-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अनियंत्रित ट्रक गोदाम में घुसा, चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अनियंत्रित ट्रक गोदाम में घुसा, चपेट में आकर टेंपो चालक की मौत
विज्ञापन
खतौली। बुढ़ाना रोड पर आलू मिल के सामने अनियंत्रित ट्रक गोदाम में घुस गया। चपेट में आकर मोहल्ला सद्दीक नगर निवासी टेंपो चालक इस्लामुददीन (30) की मौत हो गई। जबकि दो स्कूटी, एक ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक की टक्कर से दो विद्युत खंभे तथा दो पेड़ भी टूट गए।
बुढ़ाना रोड पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मोहल्ला सद्दीक नगर निवासी इस्लामुद्दीन टेंपो का शीशा साफ कर रहा था। इसी दौरान खतौली की ओर से बुढ़ाना की ओर जा रहे चालक का ट्रक पर नियंत्रण नहीं रहा। अनियंत्रित ट्रक इस्लामुद्दीन को चपेट में लेता हुआ हाजी हाजी नफीस के गोदाम में जा घुसा। हादसे में इस्लामुद्दीन घायल हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में हाजी नफीस की दो स्कूटी, मेराजुद्दीन का काउंटर, हकीमुद्दीन की ई-रिक्शा समेत दो विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क किनारे खड़े दो पेड़ भी टूट गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान बुढ़ाना मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने ट्रक के अंदर बैठे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। एक अन्य व्यक्ति ट्रक से कूद कर भाग गया। इस मामले में मृतक के भाई नूरुद्दीन ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टेंपो चालक की मौत से परिवार में शोक है।