फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncontrolled car collided with a tree on Ganganahar track, 9 devotees injured

Muzaffarnagar News: गंगनहर पटरी पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 9 श्रद्धालु घायल

Sun, 27 Apr 2025 04:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with a tree on Ganganahar track, 9 devotees injured
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गंगनहर पटरी पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार महिलाओं और बच्चों समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
रविवार को मेरठ के इंदिरा पुरम निवासी कार चालक अमित परिवार के ही सलोनी, मनीषा, सुदेश देवी, भगवानदास, बालक लीजा, काव्या, अपूर्व, अक्षय, लडडू को लेकर शाकुंभरी और हरिद्वार तीर्थ स्थल जा रहे थे।
विज्ञापन

कार जब गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पलड़ा के सामने पहुंची तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कार चालक अमित, सलोनी, लीजा, काव्या, सुदेश देवी को रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed