फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncle-nephew died after being hit by a truck loaded with sugarcane

Muzaffarnagar News: गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 28 Feb 2023 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew died after being hit by a truck loaded with sugarcane
पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी पीर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी पीर के पास गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बुढ़ाना क्षेत्र के फुगाना निवासी ट्रक चालक रुपेश (48) अपने भतीजे रवि (25) के साथ मंगलवार को पीनना निवासी ट्रक मालिक सुशांत से मिलने आए थे। शाम को लौटते वक्त दोनों बाइक से लौट रहे थे। तितावी में पीर के पास शामली की ओर से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में दोनों नीचे जा गिरे और ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और मृतकों के पास से मिले मोबाइल से कॉल कर उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि रवि भी ट्रक चालक था। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक का पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed