फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncle dies in accident, nephew injured

सड़क हादसे में चाचा की मौत भतीजा घायल

Sat, 13 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uncle dies in accident, nephew injured
बुढ़ाना। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गढ़ी सखावतपुर चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चाचा-भतीजा बाइक सहित सड़क पर गिर गए। ट्रक के पहिये से कुचलने पर चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर गढ़ी का रहने वाला पंकज (28) पुत्र लाखन चाचा सीताराम (65) के साथ बाइक द्वारा शनिवार को रिश्तेदारी में हुई मौत के गम में शामिल होने जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गढ़ी सखावतपुर चौराहे के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चाचा-भतीजा बाइक सहित सड़क पर गिर गए। पहिये से कुचलने पर सीताराम की मौके पर मौत हो गई जबकि पंकज घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व उनके समर्थक सीएचसी पर पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक सीताराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भतीजे पंकज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed