फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unclaimed girl sent to Haridwar

जानसठ रोड पर लावारिस घूमती मिली युवती भेजी घर

Wed, 03 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed girl sent to Haridwar
लावारिस मिली युवती को हरिद्वार भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड पर मंगलवार देर रात एक युवती लावारिस अवस्था में घूमती मिली। मनोस्थिति सही नहीं होने पर युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जहां सोशल मीडिया के जरिये उसकी पहचान कर उसे पिता को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर मंगलवार देर रात एक युवती लावारिस अवस्था में घूमते हुए मिली। सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और युवती से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी नीरू सिंह ने बताया कि रात में ही युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, जिस पर उसकी पहचान उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के बीएचईएल निवासी के रूप में हुई। पहचान के बाद युवती के पिता को बुधवार को यहां बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया, जो उन्हें लेकर हरिद्वार रवाना हो गए।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर प्रभारी नीरू सिंह ने बताया कि युवती उच्च शिक्षित है। उसने देहरादून से एयर होस्टेस के साथ ही मॉस कम्युनिकेशन कोर्स भी किया हुआ है। युवती के पिता ने बताया कि देहरादून में रहते हुए ही वह नशे की आदी हो गई और ड्रग्स आदि लेने लगी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई। इसी के चलते वह दो मार्च को घर से फरार हो गई, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। सेंटर प्रभारी ने बताया कि यहां रहते हुए युवती भूखी-प्यासी रही, क्योंकि जब भी उससे कुछ खाने-पीने के लिए पूछा गया, उसने केवल बीयर पीने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed