फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unbalanced tempo overturned, death of a young man

असंतुलित होकर टेंपो पलटा, एक युवक की मौत

Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unbalanced tempo overturned, death of a young man
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार दोपहर रुड़की रोड पर मानवता शर्मसार हो गई। टेंपो पलटने पर घायल एक युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। उसे टेंपों चालक ने राहगीरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। उधर, चालक टेंपों लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर रोहाना से एक टेंपो मुजफ्फरनगर आ रहा था। बताया गया कि टेंपों में आधा दर्जन लोग बैठे थे। यह टेंपो रामपुर तिराहे से जब शहर की तरफ चला तो पीर की मजार के पास असंतुलित होकर पलट गया। इस दौरान सभी लोगों को चोट आई। एक युवक को गंभीर चोट आई। टेंपो में सवार मामूली तौर पर घायल लोग चले गए और युवक वहां पड़ा हुआ तड़पता रहा। चालक ने राहगीरों को रोक कर घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद चालक अपना टेंपो किसी तरह सीधा कराकर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

उधर, घायल युवक को डाक्टरों ने उपचार दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। यह सूचना देने पर थाना सिविल लाइन के दारोगा ललित कसाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दारोगा ने बताया कि मृतक युवक शहर कोतवाली के गऊशाला रोड का रहने वाला विशाल था। वह रोहाना में दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना देने पर उसके परिजन आ गए थे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने अभी कुछ लिख कर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed