{"_id":"57c085984f1c1b0d4bd4fe53","slug":"unauthorised-hordings-will-shifted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग्स से मुक्त होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग्स से मुक्त होगा शहर
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित बोर्ड की बैठक को संबोधित करते चेयरमैन पंकज अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रखे गए सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। केवल एक प्रस्ताव को आगामी बैठक के लिए छोड़ा गया। सभी सभासदों ने एकमत से शहर को अवैध होर्डिंग्स से मुक्त करने का संकल्प लिया। पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलेगा। एक सप्ताह में सभी अवैध होर्डिंग्स हटा दिए जाएंगे। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 20 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें एक प्रस्ताव नंबर 667 को छोड़कर सभी को स्वीकृति दे दी गई।
बोर्ड बैठक में सभासदों ने नगर में अवैध होर्डिंग्स का मामला उठाया। कार्रवाई नहीं करने पर टीएस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी गई। इस पर पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि शहर में होर्डिंग्स हटाने के लिए वह खुद सभासदों और कर्मचारियों के साथ चलेंगे। एक सप्ताह में शहर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा। अवैध होर्डिंग्स से आम जनता को तो परेशानी होती ही है, पालिका को करोड़ों रुपये सालाना चूना लगाया जा रहा है। नियम से होडिंग्स लगे तो पालिका को आर्थिक लाभ होगा।
बैठक में 13 लाख 71 हजार 1650 रुपए का बिजली का सामान खरीदने का प्रस्ताव किया गया। इसमें खंभों पर लगाने के लिए सीएफएल खरीदना भी शामिल है। कांवड़ यात्रा में विद्युत पर हुए खर्च के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया। बेरिकेडिंग और टेंट पर हुए खर्च, रंगाई पुताई के खर्च आदि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
कमला नेहरु वाटिका के मिड स्ट्रीम को किराए पर देने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। एसटीपी के संचालन के दौरान गाजियाबाद की कंपनी के रुके भुगतान को करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। कमला नेहरु वाटिका में पेड़ों की सिंचाई की व्यवस्था करने, जानसठ रोड स्थित नलकूप का रिबोर कराने, सफाई के लिए 150 सफाई मजदूर रखने का प्रस्ताव किया गया। अन्य कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी अजीत सिंह सहित पालिका के सभी अधिकारी, बोर्ड सभासद मौजूद रहे।