{"_id":"61e9ba5bd0db1d252f10b1e6","slug":"umesh-malik-reached-sisauli-after-five-months-muzaffarnagar-news-mrt574134416","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले दूरियां हो रहीं खत्म: बालियान के बाद सिसौली पहुंचे उमेश मलिक, बोले- भाईचारे का माहौल है, ...जब किसानों ने फेंकी थी कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले दूरियां हो रहीं खत्म: बालियान के बाद सिसौली पहुंचे उमेश मलिक, बोले- भाईचारे का माहौल है, ...जब किसानों ने फेंकी थी कालिख
Fri, 21 Jan 2022 03:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 03:10 PM IST
सार
आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं और किसानों के बीच बढ़ी दूरियां अब खत्म हो रहीं हैं। मंत्री संजीव बालियान के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक भी सिसौली पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उमेश मलिक ने कहा कि भाईचारे का माहौल है। कहा वह अपने प्रचार के लिए आए हैं।
विज्ञापन
सिसौली में पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला देवी के आवास पर पहुंचे विधायक उमेश मलिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के सिसौली पहुंचकर गतिरोध टूटने के बाद अब भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी उमेश मलिक भी लोगों के बीच पहुंचे। विधायक ने कहा कि उनका किसी के साथ कोई मनमुटाव नहीं है। भाईचारे का माहौल है।
विज्ञापन
गत 14 अगस्त को किसान आंदोलन के दौरान विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर सिसौली में कालिख फेंक दी गई थी। विधायक को कस्बे से जाना पड़ा था। इस मामले को लेकर भौराकलां थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की पंचायत भी हुई थी, जिसमें संजीव बालियान भी पहुंचे थे। तब से उमेश मलिक सिसौली नहीं गए थे। करीब पांच माह बाद बुधवार रात उमेश मलिक सिसौली पहुंचे और पूर्व चेयरमैन शकुंतला देवी के आवास पर चुनाव की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव में खुल रही पोल: हथियारों के शौकीन हैं नेता और उनकी पत्नियां, पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति, हर कोई हैरान
विज्ञापन
बता दें कि वह पट्टी चौधरान और सूंडियान में कई जगह पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग खुश हैं और वह खुद अपने चुनाव का प्रचार करने के लिए यहां पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां: कहीं डीजे बजाकर स्वागत तो कहीं निकाला जुलूस, भाजपा-सपा नेताओं समेत कई सौ पर केस दर्ज