फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ultrasound center will be processed for embryo testing

भ्रूण परीक्षण करने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर होगी कार्रवाई

Fri, 08 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound center will be processed for embryo testing
जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ मिशन की बैठक में मौजूद डार्क्ट्स। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भ्रूण परीक्षण करने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के पालन का लेकर बैठक हुई। सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि भ्रूण की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कठोर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि किसी भी दशा में भ्रूण परीक्षण न होने पाए तथा किसी भी विज्ञापन द्वारा भ्रूण के बारे में संकेत देने को अपराध की श्रेणी में माना जायेगा। सीडीओ ने कहा कि डिक्वॉय आपरेशन के माध्यम से निरीक्षण गतिविधि संचालित होगी। गोपनीय सूचना देने वाले मुखबिर व डिक्वॉय आपरेशन के माध्यम से निरीक्षण कार्य में सहायता करने वाली गर्भवती महिला, मिथ्या ग्राहक एवं मिथ्या ग्राहक के सहायक को भी पुरस्कार स्वरूप धनराशि का भुगतान किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने कहा कि अल्ट्रासाउंड कराने केंद्र पर आने वाले प्रत्येक महिला से उनकी आईडी अवश्य ली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय-समय पर पीसीपीएनडीटी समिति द्वारा चेकिंग की जायेगी और ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीज कराया जायेगा जो भ्रूण परीक्षण में संलिप्त पाये जायेंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, डॉ गीतांजलि वर्मा ने भी इस बारे में जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीके सिंह, डॉ केके आहूजा, डॉ विनीत कौशिक वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट, डॉ अनुज राजवंशी बाल रोग विषेशज्ञ, पुष्पा रानी, डॉ कीर्ति गोस्वामी, डॉ सुभाष बालियान, डॉ दलजीत सिंह सहित पंजीकृत संस्थानों के संचालकों व अधिकृत चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed