फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ultimatum of administration to remove bulk vegetable market

थोक सब्जी मंडी हटाने को प्रशासन का अल्टीमेटम

Sun, 21 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ultimatum of administration to remove bulk vegetable market
थोक सब्जी मंडी हटाने को प्रशासन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। राजस्व विभाग ने चरथावल में थोक विक्रेताओं की सब्जी मंडी हटाने का अल्टीमेटम आढ़तियों को दे दिया है। कस्बे में जय हिंद इंटर कॉलेज के थानाभवन मुख्य मार्ग पर थोक सब्जी मंडी लगती थी, लेकिन प्रशासन ने कोविड 19 के बचाव के लिए लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मुख्य मार्ग से भीड़ हटाने की पहल की थी। मार्च से कई दर्जन सब्जी आढ़तियों ने भवानीपुरा मार्ग स्थित खाली भूमि पर लगाने की व्यवस्था कराई थी। इस भूमि से प्रशासन ने करीब 25 साल पुराना अवैध कब्जा हटवाया दिया था। मुक्त भूमि कब्रिस्तान की होने के कारण इस पर अवैध निर्माण या किसी तरह का कब्जा नहीं किया जा सकता। सब्जी आढ़तियों ने इस जमीन पर मिट्टी डालकर अपने ठिकाने बनाने चालू कर दिए थे। मामला संज्ञान में आने पर राजस्व विभाग हरकत में आ गया। प्रशासन ने इस जमीन पर मंडी हटाने का अल्टीमेटम दे दिया है। दरअसल, अधिकांश आढ़ती बिना लाइसेंस के ही मंडी में कमीशन वसूल रहे है। प्रशासन के रवैये से वहीं दूरदराज से सब्जी और फल वाले लघु किसानों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed