फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ujjwal Rana Self-Immolation Case: Bail Hearing of Principal Adjourned After Video Evidence Presented

उज्ज्वल राणा आत्मदाह केस: वीडियो सबूत के बाद प्राचार्य की जमानत पर सुनवाई टली, 8 दिसंबर को फिर होगी बहस

Wed, 03 Dec 2025 11:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2025 11:00 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के उज्ज्वल राणा आत्मदाह मामले में वादी पक्ष ने अदालत में वीडियो सबूत और शपथपत्र पेश किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट लंबित होने के चलते अदालत ने प्राचार्य प्रदीप कुमार की जमानत पर अगली सुनवाई 8 दिसंबर तय की। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर धमकाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Ujjwal Rana Self-Immolation Case: Bail Hearing of Principal Adjourned After Video Evidence Presented
वीडियो में आपबीती सुनाता छात्र उज्जवल राणा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनप में डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में वादी पक्ष ने तर्क दिया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मृत्यु से पूर्व छात्र के आरोपों की वीडियो को पेनड्राइव के माध्यम से अदालत में पेश किया। शपथपत्र भी दाखिल किया। अदालत ने छात्र के आरोपों को सुना। इसके बाद बाद प्राचार्य प्रदीप कुमार की जमानत पर बहस स्थगित करते हुए सुनवाई के लिए आठ दिसंबर नियत कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

 

वादी सलोनी राणा की ओर से सात नवंबर को पहला मुकदमा प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ दर्ज किया था। बाद में दूसरा प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया, जिसे जांच में शामिल कर लिया गया था। प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटीआई संजीव कुमार, एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के नाम शामिल किए गए। एसएसपी संजय वर्मा ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। प्राचार्य के अलावा पीटीआई को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्राचार्य की जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से शपथपत्र दाखिल किया गया है।
 

पुलिसकर्मियों पर धमकाने और दबाव बनाने का आरोप
उज्ज्वल के परिजनों का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी उन्हें धमका रहे हैं। यही नहीं फैसले का दबाव भी बनाया जा रहा है। इस मामले से एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया जा चुका है। बुधवार को परिजन मीडिया के सामने अपनी पीड़ा रखेंगे। आरोप लगाया जा रहा है कि मदद का भरोसा दिया गया लेकिन साथ नहीं मिला। मृतक के चाचा सचिन राणा ने भी खतरा जताया है।
 
विज्ञापन

उज्ज्वल राणा को इंसाफ: किस दिन क्या हुआ
06 नवंबर :
परीक्षा शुल्क को लेकर छात्र की कॉलेज में कहासुनी।
07 नवंबर : प्राचार्य और अन्य लोगों पर पिटाई-उत्पीड़न का आरोप लगाया।
08 नवंबर : छात्र ने कॉलेज में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
09 नवंबर : बुढ़ाना में हंगामा, सफदरजंग में उपचार के दौरान छात्र की मौत।
10 नवंबर : डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे हंगामा, छात्र का अंतिम संस्कार।
11 नवंबर : पहली गिरफ्तारी, आरोपी पीटीआई संजीव कुमार पकड़ा गया।
12 नवंबर : उज्ज्वल की अस्थियां बिजनौर बैराज में विसर्जित।
13 नवंबर : प्राचार्य की ओर से अंतरिम जमानत अर्जी दाखिल की गई।
14 नवंबर : वादी और परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस पर नाराजगी।
15 नवंबर : आरोपी प्राचार्य प्रदीप कुमार गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा।
16 नवंबर : बुढ़ाना में शोक सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed