फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tyagi Samaj demands unconditional release of Shrikant

त्यागी समाज ने की श्रीकांत की बिना शर्त रिहाई की मांग

Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tyagi Samaj demands unconditional release of Shrikant
उकावली गांव में नोएडा महापंचायत की रणनीति बनाते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। श्रीकांत त्यागी के समर्थन में उकावली गांव में त्यागी समाज की पंचायत का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने सरकार से श्रीकांत त्यागी की बिना शर्त तुरंत रिहाई की मांग की गई। सर्वसम्मति से 21 अगस्त को नोएडा में होने वाली महापंचायत में जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि एक महिला के आरोपों की जांच करवाए बिना श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सरकार के इशारे पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। यह गलत है। महिला के आरोपों की जांच किसी एजेंसी से करवाई जाएं। प्रतोष त्यागी बुढ़ाना ने कहा कि सरकार को चाहिए कि श्रीकांत पर लगाए गए गैंगस्टर एक्ट हो हटाए और बिना शर्त रिहा करें। उन्होंने सभी से नोएडा में होने वाली महापंचायत में पहुंचने की अपील की। पंचायत में बोबी त्यागी, जयचंद त्यागी, विदुर मोहन, सुभाष त्यागी, बाल किशोर त्यागी, आदेश त्यागी ने भी विचार व्यक्त किए। पंचायत की अध्यक्षता प्रतोष त्यागी और संचालन धनप्रकाश त्यागी ने किया।
विज्ञापन

22 को होने वाली पंचायत में जुटेगी भीड़
भोपा। भारतीय किसान यूनियन तोमर के मीडिया प्रभारी वाजिद रजा के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में 22 अगस्त को होने वाली पंचायत को सफल बनाने की अपील की गई। बताया कि पंचायत में मेरठ, शामली, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, देहरादून, संभल, मुरादाबाद, हरिद्वार, गाजियाबाद आदि जनपदों से हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। बैठक में मोहम्मद साकिब, अमजद अली, शहजाद, अमन कुमार, याकूब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed