{"_id":"6498265c4e8bf612590cb801","slug":"tyagi-brahmin-society-honored-the-meritorious-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-2393-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: त्यागी ब्राह्मण समाज ने किया मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: त्यागी ब्राह्मण समाज ने किया मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। त्यागी ब्राह्मण समाज उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को संस्कारित शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
गणेश गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल के 20 और इंटरमीडिएट के 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इनके अलावा एमडी रेडियो डाइग्नोसिस में चयनित नवजोज त्यागी, नीट परीक्षा में ऑल इंडिया में 220 वीं रैंक अर्जित करने वाली अपूर्वा त्यागी, स्टेट लेवल पर फार्मुला रेस विजेता ध्रुव त्यागी, यश त्यागी को भी सम्मानित किया गया।
डाॅ. वेदप्रकाश त्यागी, डाॅ. राजेंद्र त्यागी, एएस कुमारी, मनी त्यागी, देवेश त्यागी, सुरेश चंद त्यागी, सुनील त्यागी, नवीन त्यागी, राहुल त्यागी ने विचार व्यक्त किए। कहा कि त्यागी समाज को संगठित होकर राजनीति में आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
अध्यक्षता डाॅ. आरएन त्यागी और संचालन डाॅ. एनके त्यागी व प्रमोद त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। समिति अध्यक्ष डाॅ. जयवर्धन त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरिराज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, डाॅ. राजेंद्र त्यागी, संदीप त्यागी, नरेशचंद, अशोक त्यागी, सुधीर त्यागी, प्रदीप त्यागी, अखिलेश त्यागी, डाॅ. जयवीर त्यागी, हरीश त्यागी, प्रमोद त्यागी मौजूद रहे।