{"_id":"5ef0f3178ebc3e433b735c7a","slug":"two-youths-of-village-aharoda-found-corona-positive-muzaffarnagar-news-mrt487696527","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अहरोड़ा के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अहरोड़ा के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव अहरोड़ा के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि उनके तीसरे साथी की रिपोर्ट सस्पेक्टेड आई है। संक्रमित मिले दोनों युवकों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि सस्पेक्टेड को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव में कोरोना के दो केस मिलने से ग्रामीणों में दहशत है।
जानसठ के गांव अहरोड़ा में तीन दिन पूर्व तेरहवीं थी। तेरहवीं में उत्तराखंड के रुड़की की एक विवाहिता अपने पति के साथ शामिल हुई थी। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद विवाहिता के परिवार के तीन भाई उसे छोड़ने कार में बैठकर गए थे। इन युवकों को रुड़की में अपने किसी परिचित से मिलना था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि रुड़की बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चिकित्सकों की टीम से कार सवार सभी लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए। गांव अहरोड़ा के रहने वाले तीनों युवक रुड़की में अपने परिचित से मिलने के बाद गांव आ गए थे। रुड़की प्रशासन की ओर से तीन में से दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा तीसरे की सस्पेक्टेड आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। डा. अशोक कुमार के मुताबिक दोनों युवकों को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जबकि तीसरे युवक को घर पर ही क्वारंटीन किया गया। चिकित्सकों की टीम का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले अन्य ग्रामीणों व परिजनों की भी जांच कराई जाएगी।