फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths died in car and JCB accident in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से टकराई सफारी कार, तीन युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Sat, 20 Apr 2024 12:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Apr 2024 12:20 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार सफारी कार सामने से आ रही जेसीबी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two youths died in car and JCB accident in Muzaffarnagar
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर देर रात हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार सफारी कार सामने से आ रही जेसीबी से टकराई गई थी। उसमें तीन लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें: शातिर अरेस्ट: फर्जी ID से सिम एक्टिवेट का खेल उजागर, दुबई-चीन में करता था सप्लाई, साइबर ठगी के खुलेंगे राज

विज्ञापन

उधर, पुलिस ने इस हादसे में मृत दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: पेपर लीक मामला: STF के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खोलेंगे गहरे राज

तीसरे युवक की भी मौत, तीनों की हुई पहचान
मुजफ्फरनगर में हुए दर्दनाक हादसे में घायल युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक तीनों युवकों की पहचान हो गई है। सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि जानसठ रोड पर हुए हादसे में राहुल पुत्र सुभाष निवासी एकता विहार रुड़की चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर व दो अन्य अनुराग व सतपाल निवासी झांसी की मृत्यु हो गई। अभी तहरीर नहीं आई हैं। झांसी से परिजन अभी पहुंचे नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed