फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths died, girl injured in accident on Delhi Doon Highway

Muzaffarnagar News : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

Sun, 28 Jan 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2024 12:16 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Two youths died, girl injured in accident on Delhi Doon Highway
मुजफ्फकनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर सिसौना के निकट ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी युवती घायल हो गई। उधर, पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम युवती बढ़ीवाला गांव निवासी ज्योति, भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी दो युवक कपिल (26) पुत्र दीपू उर्फ दीपचंद व श्रीकांत (22) पुत्र रंजीत बाइक पर रामपुर तिराहे की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान तेजगति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवकों की मौत व युवती घायल हो गई थी। चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची रामपुर तिराहा चौकी पुलिस ने युवकों की जेब से मिले कागजात से उनके परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि बाइक गलत साइड पर चलाई जा रही थी। थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर, बताया गया कि दोनों युवक किसी काम से थाना छपार क्षेत्र के किसी गांव में गए थे। लौटते समय इन दोनों के अलावा बाइक पर एक युवती भी सवार थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक युवकों के परिवार में शोक छाया है। मृतक कपिल की शादी ड़ेढ वर्ष पूर्व हुई थी। कपिल के परिवार में पत्नी पूजा व छह माह की पुत्री आरोही, पिता दीपचंद, माता रेखा, भाई अंकित, रोहित व बहन रेशमा हैं। कपिल वेल्डिंग फेब्रिकेटिंग का कार्य करता था। वहीं मृतक श्रीकान्त इंटर की शिक्षा प्राप्त कर चिकित्सा की शिक्षा प्राप्त कर रहा था। उसके परिवार में माता लता, भाई सहदेव का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

हादसे में दो बाइक चालक घायल
खतौली में मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी राजन वर्मा बाइक पर पुरा महादेव रजबहा पटरी मार्ग से गांव भैंसी की तरफ आ रहा था। वहीं बघरा के गांव जलालपुर निवासी बिजेंद्र बाइक पर मंसूरपुर की तरफ से आ रहे था। एक रेस्टोरेंट के पास दोनों बाइकों की भिडंत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया। प्राथमिक उपचार के बाद बिजेंद्र को रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed