दो दोस्तों की दर्दनाक मौत: जिंदगी और मौत से लड़ रहा तीसरा युवक, पिकअप गाड़ी ने बुलेट में मारी थी जोरदार टक्कर
Accident in Muzaffarnagar : दो युवकों की मौत से गांव में गम का माहौल है। वहीं, सैकड़ों ग्रामीण गांव से अस्पताल पहुंच गए। अभी तीसरा युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड पर गांव तिगाई के निकट पिकअप और बुलेट की टक्कर में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मेरठ के अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। अभी तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव मढकरीमपुर निवासी प्रिंस उर्फ शेर सिंह (19 ) पुत्र पवन, चिंटू (24) पुत्र राजेश और अतुल पुत्र देवेंद्र किसी काम से खतौली आए थे। बृहस्पतिवार रात तीनों बुलेट पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गांव तिगाई के सामने पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि रास्ते में ही प्रिंस उर्फ शेर सिंह और चिंटू ने दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद गांव में गम का माहौल बन गया। तीनों युवक अविवाहित थे।
यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें
यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें