फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youth has died in road accident at Muzaffarnagar city of Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला, मौत से मचा कोहराम

Tue, 09 Mar 2021 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Mar 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Two youth has died in road accident at Muzaffarnagar city of Uttar Pradesh
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद डीसीएम संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


भौराकला थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी कोल्हू संचालक प्रवीण सैनी व काला कश्यप मंगलवार को किसी काम से बाइक पर मुजफ्फरनगर आए थे। मंगलवार देर शाम मुजफ्फरनगर से लौटते समय जैसे ही शाहपुर में गुड मंडी के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारकर दोनों युवकों को कुचल दिया। इनमें प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काला कश्यप को सीएचसी ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: संविदाकर्मी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा, ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी लगने पर दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed