फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two-year-old girl dies after being hit by an e-rickshaw

Muzaffarnagar News: ई रिक्शा की चपेट में आकर 2 वर्षीय बच्ची की मौत

Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old girl dies after being hit by an e-rickshaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में ई-रिक्शा की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची का शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी नौशाद ई रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम को नौशाद घर के अंदर ही ई-रिक्शा को बैक कर रहा था। इसी समय पास में ही उसके भाई नूर हसन की दो वर्षीय मासूम बच्ची शाइस्ता खेल रही थी। नजर न पड़ने के कारण बैक करते समय नौशाद की ई-रिक्शा का पहिया शाइस्ता के ऊपर से उतर गया। इससे वह घायल हो गई। परिजन घायल बच्ची को रामराज के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्ची के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed