{"_id":"69221e9d0bca8c9e4f0673f7","slug":"two-women-were-thrown-out-of-their-homes-by-dowry-hungry-in-laws-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-159244-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दहेज लोभी ससुरालियों ने दो महिलाओं को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दहेज लोभी ससुरालियों ने दो महिलाओं को घर से निकाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर निवासी दो महिलाओं को दहेज लोभी ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। एक महिला ने ससुराल वालों पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। दोनों मामले पुलिस ने दर्ज कर लिए।
खालापार नगर निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जून 2020 में उसकी शादी बुढ़ाना निवासी साजिद के साथ हुई थी। परिवार में दो बच्चे है। कम दहेज लाने का आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है। देवर उस पर बुरी नजर रखता है। उसने छेड़छाड़ भी की है। निकाह करने की बात करता है। ससुर व सास से शिकायत की तो सभी ने उसे मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। एक लाख नगद व बुलेट बाइक की मांग की। वहीं नई मंडी के अलमासपुर निवासी नीमा सैनी ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई कि उसकी शादी रामलीला टीला निवासी अमन के साथ हुई थी। ससुराल वाले कम दहेज लाने का आरोप लगाकर उत्पीड़न कर रहे थे। दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। कार की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसका स्त्री धन भी रख लिया। दोनों थानों की पुलिस ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।