{"_id":"684039ecd45e607e9f0691c9","slug":"two-special-trains-will-run-to-haridwar-on-thursday-and-friday-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-147164-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हरिद्वार जाने के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हरिद्वार जाने के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रेल मंत्रालय ने निर्जल एकादशी पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये दोनों ट्रेनें दिल्ली से हरिद्वार आवागमन करेंगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि निर्जला एकादशी पर्व पर हजारों लोग हरिद्वार जाते हैं, उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेल मंत्रालय ने स्पेशल दो ट्रेन चलाई हैं।
एक ट्रेन बृहस्पतिवार रात में 11 बजे चलेगी। दो बजकर दो मिनट पर मुजफ्फरनगर पहुंचेगी और सुबह हरिद्वार में चार बजकर पचास मिनट पर पहुंचेगी। शुक्रवार शाम को वापसी में यह ट्रेन हरिद्वार से तीन बजकर 40 मिनट पर चलकर मुजफ्फरनगर में पांच बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। रात में पौने नौ बजे दिल्ली पहुंचेगी। शुक्रवार को भी ट्रेन के चलने व अपनी मंजिल पर पहुंचने का यही समय होगा।-संवाद