फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sisters missing from village Sathedi

दो बहनों गायब, गुमशुदगी दर्ज

Thu, 08 Oct 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two sisters missing from village Sathedi
गांव सठेड़ी से दो बहनें लापता
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव सठेड़ी से दो बहनों के अचानक लापता हो जाने से उसके परिवार के लोग काफी चिंतित है। पिता ने थाने पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी मनोज कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी दो बेटियां निकिता और तनु 26 सितंबर को सुबह करीब दस बजे घर से स्कूल की कक्षाओं के संबंध में जानकारी करने को कहकर निकली थी। हालांकि दोनों बहनें घर लौटकर नहीं आई। पीड़ित पिता मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने दोनों बहनों को इधर उधर रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया। लेकिन दोनों बहनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। निकिता बीएससी की छात्रा है, जबकि तनु इंटरमीडिएट में पढ़ती है। निकिता का मोबाइल भी स्विच ऑफ मिल रहा है। परिजनों ने दोनों के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर पर दोनों बहनों की गुमशुदगी दर्ज करते हुए खोजबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed