{"_id":"62dfe4d6fbdca11181378c8c","slug":"two-sides-of-the-shopkeepers-clashed-three-injured-muzaffarnagar-news-mrt5985120105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों के दो पक्ष भिड़े, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों के दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
विज्ञापन
कारीगर के गाना गाने का लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कारीगर के गाना गाने को लेकर शुरू हुए विवाद में दुकानदारों के दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में जानसठ मार्ग पर पुलिस चौकी के बराबर में मित्र सेन हलवाई की दुकान करता है। दुकान संचालक का कहना है कि दुकान पर चार दिन से बालक वंश कार्य कर रहा है, जो भजन गाता है। आरोप है कि पड़ोसी अंडा विक्रेता ने भजन गाने पर एतराज जताया। विरोध करने पर अंडा विक्रेता आदि ने वंश और मित्रसेन के पुत्र सोनू की पिटाई कर दी। इसमें सोनू को काफी चोटें आई। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि वंश बेवजह तेज आवाज में गाने गाता रहता है। उन्होंने विरोध किया था। आरोप है कि मित्रसेन आदि ने उनकी पिटाई की, जिसमें अहसान और मोनिश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। देर शात तक कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
भजन की फरमाइश को लेकर कांवड़ियों में तनातनी
फोटो संख्या 54, 55 के-
खतौली। नगर में सोमवार की रात घंटाघर पर पहुंची मेरठ की डीजे कांवड़ में भजन बजाने को लेकर कांवड़ियों के दो ग्रुप में कहासुनी हो गई। काफी देर तक डीजे बंद रहा। हंगामा बढ़ने की सूचना पर सीओ राकेश सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डीजे के आसपास जमा भीड़ को हटाया। श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों की डिमांड रखी। इसके बाद भजन चलाए गए। पुलिस ने मामला शांत कर मेरठ के मोनू डीजे को आगे बढ़ा दिया।