{"_id":"5e3320b18ebc3e57e4317c79","slug":"two-sides-firing-three-injured-in-reta-nangla-muzaffarnagar-news-mrt466432858","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेता नंगला में दो पक्षों में फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेता नंगला में दो पक्षों में फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन

छपार। गांव रेता नंगला में बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पथराव, फायरिंग की गई। जिसमें युवती समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक पत्थरबाजी में घायल हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी रितिक की करीब डेढ़ साल पूर्व हत्या कर दी गई थी। रितिक हत्याकांड में गांव रेता नंगला निवासी सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ समय बाद गांव के ही सुनीता पत्नी घसीटू ने हत्यारोपी सुशील की जमानत करा ली थी, जिस पर वह जेल से बाहर आ गया था। बृहस्पतिवार शाम सुशील एवं सुनीता पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुनीता पक्ष ने सुशील की हत्या में की गई जमानत तुड़वाने की बात कही, जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने अपने घर की छत पर जाकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में सुशील के सिर में छर्रे लगने के साथ ही उसकी चचेरी बहन शिवानी पुत्री बाबूराम भी पैर में गोली लगने से घायल हो गई। वहीं, सुशील के घर मौजूद उसका फुफेरा भाई ओमकार भी पथराव में घायल हो गया। पथराव, फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर कुलदीप सिंह एवं इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को खदेड़कर मामले को शांत किया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात तक मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
जमानत तुड़वाने पर हुआ विवाद
सीओ सदर कुलदीप सिंह का कहना है कि दो पक्षों में हत्यारोपी की जमानत तुड़वाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें पथराव एवं फायरिंग हुई है। संघर्ष में युवती समेत दो लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।