फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sides clashed to make video of langur

Muzaffarnagar News: लंगूर की वीडियो बनाने दो पक्ष भिड़े

Mon, 30 Jan 2023 01:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Jan 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed to make video of langur
खतौली। अशोक विहार कालोनी में पांच युवक पेड़ पर बैठे पालतू लंगूर का वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि महिलाओं के विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता करते हुए अश्लीलता की। इसी बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को देखकर तीन युवक भाग खड़े हुए, जबकि पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अशोक विहार निवासी महिलाओं ने तहरीर देकर बताया कि पांच युवक आए। जिनमें से एक ने पुलिस की कैप लगाई हुई थी। उनमें एक अपने को भाजपा नेता बता रहा था। उन्होंने पेड़ पर बैठे पालतू लंगूर की वीडियो बनानी शुरू की। महिलाओं ने कारण पूछा तो आरोप है कि उक्त युवकों ने गाली-गलौज करते हुए अश्लीलता शुरू कर दी। जिस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। मौके पर लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को देखकर तीन युवक भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों युवकों ने लंगूर को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर कुछ जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली बात पर मारपीट, गोली चलाने का आरोप

सिखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार रात मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सुधीर ने पुलिस को बताया कि रोबिन सहित चार लोग उसके घर के सामने खड़े थे। मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed