फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sides clashed, three injured including two women

रंजिशन दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Wed, 01 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed, three injured including two women
तलहेड़ी बुजुर्ग में मारपीट में घायल महिला राकेश - फोटो : DEVBAND
रंजिशन दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत तीन घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने पुुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी बिजेंद्र कुमार की पत्नी राकेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह पर खेत पर गई थी। देखा कि गांव का मांगेराम अपने साथियों के साथ खेत की मेढ़ तोड़कर कब्जे का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारु हो गए। उसने वहां से भागकर जान बचाई। राकेश का आरोप है कि उक्त लोग बाद में उसके घर में घुस गए तथा मारपीट शुरु कर दी। जब गांव के सुंदर ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्होंने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के मांगेराम की पत्नी सुदेश ने आरोप लगाया कि वह घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान बिजेंद्र अपने कई साथियों के साथ घर में घुस गया तथा रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो उन्होंने उस पर लाठी डंडों और तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि उक्त लोगों ने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ भी की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घायल महिला सुदेश

घायल महिला सुदेश- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed