फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sides clashed in the fight to remove Khor, many injured

खोर हटाने की रंजिश में भिड़े दो पक्ष, मारपीट-पथराव, कई घायल

Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in the fight to remove Khor, many injured
गाँव ककरौली में जमकर हुआ पथराव की पुलिस को जानकारी देती पीड़ित महिलाएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना। खोर हटाने को लेकर चली आ रही रंजिश में मंगलवार शाम दोनों पक्षों में एक बार फिर झगड़ा हो गया। मारपीट व पथराव हुआ। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव के दौरान पड़ोसी गौरव के घर के शीशे, सीसीटीवी टूट गए। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

ककरौली गांव में एक पक्ष के नौशाद, सोनू, शादाब व दूसरे पक्ष के जीशान, अब्दुल कासिम, मुमताज, कालू के बीच खोर हटाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मंगलवार शाम दोनों पक्ष एक ही स्थान पर चारपाई बिछाना चाहते थे, जिस पर उनमें विवाद के बीच मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, मोहल्ले में बारात आई हुई थी, झगड़े में पथराव के कारण शादी समारोह में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पथराव के दौरान कई व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गत 2 मई को भी इन्हीं दोनों पक्षों में ककरौली में खोर हटाने को लेकर विवाद में जमकर पथराव हुआ था । थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई है। कई लोग पकडे़ है।

गाँव ककरौली में  जमकर हुआ पथराव की  पुलिस को जानकारी देते बुर्जग।

गाँव ककरौली में जमकर हुआ पथराव की पुलिस को जानकारी देते बुर्जग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पत्थरबाजी के दौरान तोड़े गए कैमरे को दिखा दे हुए पीड़ित के बच्चे।

पत्थरबाजी के दौरान तोड़े गए कैमरे को दिखा दे हुए पीड़ित के बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed