{"_id":"6583220872e457d5c903a484","slug":"two-roadways-buses-will-operate-from-nagina-to-kotdwar-journey-becomes-easier-devband-news-c-27-1-smrt1007-16186-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नगीना से कोटद्वार तक संचालित होंगी दो रोडवेज बसें, आसान हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नगीना से कोटद्वार तक संचालित होंगी दो रोडवेज बसें, आसान हुआ सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सपा विधायक मनोज पारस ने फीता काटकर किया बसों का उद्धाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कोटद्वार जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम हो गया है। नगीना से कोटद्वार के लिए दो बसें संचालित कर दी गई हैं। सुबह के समय दोनों बसें अपने गंतव्य पर जाएंगी। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। काफी समय से नगीना से कोटद्वार के लिए बस चलाने की मांग की जा रही थी।
बुधवार को नगीना रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में सपा विधायक मनोज पारस ने नगीना से कोटद्वार जाने वाली दो नई बसों का फीता काटकर व तिलक लगाकर उद्घाटन किया। एआरएम नजीबाबाद राजेश कुमार ने बताया कि नजीबाबाद डिपो की दो बसें प्रतिदिन नगीना से कोटद्वार के लिए जाएंगी। एक बस कालागढ़ से धामपुर-नगीना होते हुए कोटद्वार जाएगी। जिसका समय नगीना में सुबह साढ़े सात बजे रखा गया हैं।
दूसरी बस धामपुर से नगीना होते हुए कोटद्वार जाएगी, जो नगीना सुबह आठ बजे पहुंचेगी। विधायक मनोज पारस ने बताया कि नगीना से कोटद्वार के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग उनके द्वारा काफी समय से की जा रही थी। यह मांग अब पूरी हो गई है। इस मौके पर नजीबाबाद रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी उरूज मेंहदी, सपा नगर अध्यक्ष काजी सुहेल, अधिवक्ता मुकेश राजपूत, डॉ. साजिद अंसारी, गौरव अग्रवाल, बिजेंद्र सिंह, शमशाद रशीद आदि मौजूद रहे।