फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two roadways buses operated from Muzaffarnagar to Sarsawa

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से सरसावा के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन हुआ शुरू

Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Two roadways buses operated from Muzaffarnagar to Sarsawa
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने हरियाणा प्रदेश की सीमा जगाधरी से सटे जनपद सहारनपुर के सरसावा तक यात्रियों की सुविधा के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। इस मार्ग पर पहली बार दो बसों का आवागमन शुरू हुआ है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर डिपो ने उन मार्गाें पर बसों का संचालन करना शुरू किया है, जिन मार्गों पर अभी तक बसों का आवागमन नहीं होता था। हाल ही में जनपद के कस्बा पुरकाजी से मेरठ व वापस में रुड़की तक दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया था। इसके बाद अब मुजफ्फरनगर डिपो ने जिले से हरियाणा प्रदेश की सीमा वाले जनपद सहारनपुर के सरसावा कस्बे तक दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। दोनों बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन दो बसों के चलने से मुजफ्फरनगर से सहारनपुर मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इन दोनों बसों का मुजफ्फरनगर से सरसावा आने जाने वाले लोगों को सीधे फायदा होगा, क्योंकि पहले सहारनपुर से बस बदलनी होती थी या फिर चंडीगढ़ जाने वाली बस पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इन बसों में मुजफ्फरनगर से सहारनपुर होते हुए सरसावा सीधे पहुंचा जा सकता है। मुजफ्फरनगर से सरसावा तक 95 किलोमीटर यात्रा का किराया 145 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि इन दोनों बसों का हरियाणा जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed