फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two roadways bus operations removed from Baseda Marg, passenger upset

Muzaffarnagar News: बसेड़ा मार्ग से दो रोडवेज बस संचालन से हटाई, यात्री परेशान

Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two roadways bus operations removed from Baseda Marg, passenger upset
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने बसेड़ा से मुजफ्फरनगर आने जाने वाली दो बसों को पुरानी होने के कारण मार्ग से हटा दिया। जिस कारण कई गांवों के लोगों को मुजफ्फरनगर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने देहात के गांवों को शहर से जोड़ने के लिए विशेष तौर पर बल दिया है। जिन गांवों में रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है, उन गांवों का सर्वे भी कराया गया। कई गांवों में नई बसों का संचालन भी शुरू किया है। इन हालातों में छपार क्षेत्र के बसेड़ा सहित कई गांवों के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुजफ्फरनगर से बसेड़ा व अन्य कई गांवों में आने जाने के लिए संचालित की जा रही दो रोडवेज की बसें पुरानी हो गई थी। निगम ने दोनों बसों को मार्ग से हटा दिया है। लेकिन उनके स्थान पर अभी तक नई बसों का संचालन नहीं किया गया है। इससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed