फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two places sealed in Qutubpur, movement closed

कुतुबपुर में दो स्थान सील, आवाजाही बंद

Mon, 18 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two places sealed in Qutubpur, movement closed
खतौली क्षेत्र में स्थित बाउल मुर्गा फार्म। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कुतुबपुर में मृत कौवों में मिले बर्ड फ्लू के बाद से गांव में दहशत पसरी हुई है। पशु पालन की टीम ने कुतुबपुर में दो स्थानों पर सील लगा दी है। इसके अलावा रविवार को भी गांव को सैनिटाइज किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भी ग्राम कुतुबपुर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मीरापुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में पांच दिन पूर्व 12 कौवे मृत मिले थे। इनमें तीन कब्रिस्तान और बाकी गांव के रिहायशी इलाके में पाए गए। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए इनका सैंपल बरेली भेजा गया और इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। बर्ड फ्लू को लेकर सरकार की गंभीरता को देखते हुए पांच दिन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एमपी सिंह रविवार को गांव में पहुंचे। टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को बर्ड फ्लू से बचने के लिए कहा।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों की टीम ने पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। इस दौरान ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया। पशु पालन की टीम ने गांव एक कब्रिस्तान व आबादी क्षेत्र के एक मंदिर के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाकर 21 दिनों के लिए प्रवेश बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में डॉ समीर बिंदल, डॉ कपिल ने ग्रामीणों को धैर्य बनाकर रखने व सावधान रहने के लिए कहा है। जिला प्रशासन के समस्त अंडा, मांस आदि की दुकान बंद करने के निर्देश के बाद भी मीरापुर कस्बे में कुछ दुकानें खुली हुई है। मुर्गे बेचने वालों की दुकानें बंद हैं।
पक्षियों की वाच टावर से हो रही निगरानी
मीरापुर। कुतुबपुर में बर्ड फ्लू संक्रमित कौवे मिलने के बाद हैदरपुर वेटलैंड की निगरानी बढ़ा दी गई है। वाच टावर से पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। पक्षियों की सुरक्षा को लेकर यहां विशेष इंतजाम किए गए हैं।

वन क्षेत्राधिकारी जानसठ मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए हैदरपुर वेटलैंड पर्यटकों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से हैदरपुर वेटलैंड में रात दिन वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं। वेटलैंड में किसी पक्षी की मौत तो नहीं हो रही है इस पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग की टीम के द्वारा वाचिंग हट, वाचिंग टावर व अन्य बैठने के स्थानों को सैनिटाइज कर दिया गया है। वाच टावर से पक्षियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed