फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two people died in accidents on the highway

हाईवे पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत

Wed, 30 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two people died in accidents on the highway
मीरापुर/रामराज/छपार। रामराज क्षेत्र में रविवार देर रात कार की टक्कर से पलटी ट्रॉली के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, छपार में हाईवे स्थित बरला में कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी बिजेंद्र (38) सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर टिकौला चीनी मिल में आया था। देर रात चीनी मिल से लौटते समय रात दस बजे जब वह दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित क्रेशर के निकट पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चालक बिजेंद्र उसके नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजेंद्र को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सीएचसी जानसठ भेज दिया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली-दून हाईवे पर गांव बरला में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उत्तराखंड के गांव लाठरदेवा थाना झबरेड़ा निवासी आमिर खान (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक बाइक पर मुजफ्फरनगर से घर लौट रहा था। पुलिस ने हादसे के आरोपी कैंटर चालक जनपद जेपीनगर के गांव डिडौली निवासी नरेश को हिरासत में लेते हुए कैंटर को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed