{"_id":"67d41f2a9b19a5b5320a6531","slug":"two-people-burnt-to-death-after-car-collided-with-a-tree-in-muzaffarnagar-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की जलकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की जलकर हुई मौत
Fri, 14 Mar 2025 05:51 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, मुजफ्फरनगर
पीटीआई, मुजफ्फरनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:51 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरनगर इलाके में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कहा कि एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें उसमें आग लगी। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
भोपा थाना क्षेत्र के भोकाहेड़ी-बसेड़ा मार्ग पर हादसा हुआ है। आग की सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने सीएनजी कार में लगी आग को बुझाया।
सर्किल ऑफिसर देवव्रत बाजपेयी ने कहा कि आग में मैनपाल (35) और राजू (30) की मौत हो चुकी है। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चचेरी बहन की हत्या : पिता की मौत के बाद खेती संभालती थी सलोनी, मेढ़ को लेकर थी रंजिश, चार भाइयों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन