फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divisional Commissioner expresses displeasure over slow progress in HBNC and immunization.

Muzaffarnagar News: एचबीएनसी और टीकाकरण में कम प्रगति पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

Tue, 13 Oct 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner expresses displeasure over slow progress in HBNC and immunization.
सहारनपुर। नवजात शिशु देखभाल (एचबीएनसी) और नियमित टीकाकरण में कम प्रगति वाले क्षेत्रों पर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के साथ लापरवाही के लिए वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे कार्यक्रमों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, एचबीएनसी, संस्थागत प्रसव, परिवार कल्याण और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सहारनपुर के सढ़ौली कदीम, सरसावा और नानौता ब्लॉक में जननी सुरक्षा योजना के कम भुगतान पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही कांशीराम कॉलोनी, सढ़ौली कदीम, चौकी सराय में कम टीकाकरण पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बैठक में उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड पर सहारनपुर मंडल के प्रथम रैंक हासिल करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी। मंडलायुक्त ने इसे अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि उपलब्धि को बनाए रखने के साथ जिन संकेतकों में कमी है, उनमें भी तेजी से सुधार किया जाए। इस मौके पर एडी हेल्थ डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता, सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कुमुद रानी, देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed