{"_id":"67d31c8b39bf1be14c05f8ab","slug":"cousin-sister-s-murder-saloni-used-to-take-care-of-the-family-after-father-s-death-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन की हत्या : पिता की मौत के बाद खेती संभालती थी सलोनी, मेढ़ को लेकर थी रंजिश, चार भाइयों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहन की हत्या : पिता की मौत के बाद खेती संभालती थी सलोनी, मेढ़ को लेकर थी रंजिश, चार भाइयों पर रिपोर्ट
Fri, 14 Mar 2025 12:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:32 AM IST
सार
जानसठ के गांव तिलौरा में देवता पूजन को लेकर हुई कहासुनी में तहेरे भाई हरेंद्र ने सिर में डंडा मारकर बहन सलोनी की हत्या कर दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सलोनी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सलोनी के पिता रतन सिंह और उनके बड़े भाई निर्मल सिंह के परिवारों में मेढ़ को लेकर चार साल से विवाद चला आ रहा है। दोनों परिवारों में कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। रतन सिंह की तीन साल पहले मौत हो गई थी। यह मामला थाना दिवस में भी पहुंचा था, लेकिन पुलिस समाधान नहीं करा सकी, जिससे दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। जब भी विवाद होता था, तो पिता की मौत के बाद सलोनी ही आरोपी पक्ष का सामना करती थी।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अपनी खेती संभालती थी सलोनी
पिता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद सलोनी अपने छोटे भाई गौरव व मां अखलेश के साथ खेती संभाल रही थी। उसके परिवार के नाम चार बीघा कृषि भूमि है। सलोनी की हत्या के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव में पुलिस तैनात है।

हत्यारोपियों के घर दबिश देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
चार भाई हैं आरोपी
आरोपी हरेंद्र उर्फ साधू के तीन भाई और हैं। इनमें से भाई नरेंद्र सेना में था। सेवानिवृत्त होने पर वह परिवार सहित गांव में रहता है। दूसरा भाई ओमवीर परिवहन निगम में परिचालक है। तीसरा भाई सुक्का भी गांव में ही रहता है। इनके नाम 20 बीघा जमीन है। चारों भाइयों को केस में नामजद किया गया है। सभी लोग घर से फरार हैं।