फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two patients died of corona, 301 new infected found in the district

कोरोना से दो मरीजों की मौत, जिले में 301 नए संक्रमित मिले

Tue, 18 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two patients died of corona, 301 new infected found in the district
कोरोना से दो मरीजों की मौत, जिले में 301 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को 301 नए संक्रमित लोग मिले हैं। जबकि 516 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मरीजों का आंकड़ा 28 हजार से पार हो गया है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। अब तक जनपद में 226 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को मेरठ लैब से केवल 179 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 111 लोग पॉजिटिव आए। एंटीजन टेस्ट में 101 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि प्राईवेट लैब से 89 लोगों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह से 301 लोग नए संक्रमित मिले हैं। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि 516 मरीजों ने कोरोना का मात दी है। जिले में अब तक 28124 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 23524 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी 4374 मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

1819 लोगों को टीका लगाया
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में सोमवार को 1819 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 1583 लोगों को प्रथम डोज दी गई तथा 236 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल समेत 19 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला अस्पताल में कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। बाकी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन से टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed