फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two papers shown, FIR on the rest

दो ने दिखाए कागजात, बाकी पर एफआईआर, 20 झोलाझापों पर लगे थे स्वास्थ्य विभाग के छापे      

Tue, 02 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two papers shown, FIR on the rest
Doctor shimla
शहर और देहात में फैले झोलाछाप चिकित्सकों के जाल को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी की थी, जिसमें 20 चिकित्सकों को नोटिस भेजकर सर्टिफिकेट दिखाने के आदेश दिए। इनमें केवल दो ही चिकित्सकों ने अपने प्रमाण पत्र दिखाए हैं। दो क्लीनिक विभाग ने सील कर दिए। इनके अलावा अन्य पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन

    
चरथावल क्षेत्र में दो युवकों की झोलाझाप चिकित्सकों के इलाज से हुई मौत के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। विभाग की टीम ने शहर और देहात में करीब 20 डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापामारी की थी। इन सभी को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर प्रमाण-पत्र दिखाने के लिए कहा गया। 15 दिन बीत जाने के बाद दो चिकित्सकों ने अपने प्रमाण-पत्र विभाग को दिखाए हैं। जबकि शहर के जनता क्लीनिक के साथ एक अन्य पर सील लगाने की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


अन्य चिकित्सकों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि प्रमाण-पत्र न दिखाने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई होगी। अब तक जांच-पड़ताल में जो भी सामने आया है, उसकी जानकारी मांगी गई है। अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य में लगे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed