{"_id":"6326172c3f9d2e7cbb1ae643","slug":"two-paper-mill-seals-running-without-firefighting-noc-muzaffarnagar-news-mrt6057201167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन की एनओसी के बिना चल रही दो पेपर मिल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन की एनओसी के बिना चल रही दो पेपर मिल सील
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने बीती रात भोपा रोड की दो पेपर मिलों को सील कर दिया। दोनो के यहां जांच अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं मिली।
डीएम सीबी सिंह को शिकायत मिली थी कि दो पेपर मिल बिन अग्निशमन की एनओसी के चल रही हैं। इसी के साथ इनमें निर्माण कार्य भी लगातार चल रहा है। शिकायत के बाद एसडीएम सदर परमानंद झा, अग्निशमन अधिकारी के साथ रात्रि में एसके पेपर प्रालि और गैलेक्सी पेपर प्रालि पहुंचे। उक्त दोनों पेपर मिल के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं मिली। पेपर मिल में निर्माण भी बिना अनुमति के चल रहा था। रात्रि में ही मिल में ईंधन जाने के रास्ते को बंद कर सील कर दिया गया। आधे घंटे में दोनो मिल पूरी तरह बंद कर दी गई।
एसडीएम परमानन्द झा ने बताया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के निर्माण करने और अग्निशमन की एनओसी नहीं होने के कारण मिल को सील किया गया है।