फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two outsiders found working in Khatauli tehsil, arrested

Muzaffarnagar News: खतौली तहसील में काम करते मिले दो बाहरी लोग, गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 03:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Two outsiders found working in Khatauli tehsil, arrested
खतौली। एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह ने तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक लेखपाल के कार्यालय में दो बाहरी लोग सरकारी कार्य करते मिले, जिनको पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में इनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

तहसील में लेखपालों एवं एसडीएम के कार्यालय में बाहर के कई लोग कार्य करते हैं। बुधवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भी तहसील का निरीक्षण किया। उस समय यह बाहरी लोग तहसील से चले गए थे। बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह ने तहसील का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान एक लेखपाल के कार्यालय में दो लोग मढ़करीमपुर निवासी गौरव, लाडपुर निवासी संदीप सरकारी कार्य करते मिले। इनको पकड़कर थाने पहुंचाया गया। वहां से उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि तहसील में कुछ बाहर के लोग कार्य करते हैं। इसके आधार पर तहसील का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक लेखपाल के कार्यालय में दो लोग सरकारी कार्य करते मिले थे। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed