फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two new roadways buses joined the fleet, the fare also reduced

बेड़े में शामिल हुई दो नई रोडवेज बस, किराया भी कम

Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two new roadways buses joined the fleet, the fare also reduced
दोनों को वाया सहारनपुर होते हुए पंजाब के अमृतसर तक के लिए चलाया गया
विज्ञापन

अब मुजफ्फरनगर से पंजाब प्रदेश में जाने वाली बसों की संख्या पांच हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के रोडवेज के बेडे़ में दो नई बसें शमिल हुई है। दोनों को वाया सहारनपुर होते हुए अमृतसर तक के लिए चलाया गया है। यहां से पंजाब जाने वाले लोगों को दोनों बसों का फायदा मिलेगा। अब मुजफ्फरनगर से पंजाब प्रदेश में जाने वाली बसों की संख्या पांच हो गई है। इनका किराया भी (वातानुकूलित ) एसी बस से काफी कम हो गया है।
जनपद से पंजाब जाने के लिए जिले के रोडवेज के बेड़े में दो बसें थी। बाद में एक बस एसी वाली मिली तब बसों की संख्या तीन हो गई थी। मगर, एसी बस का किराया ज्यादा होने के कारण लोगों ने इस बस में यात्रा से किनारा कर लिया जिस कारण बस की आय कम होती चली गई। जिस कारण इस एसी (वातानुकूलित ) को सामान्य बस बना दिया गया है। अब दो सामान्य बस रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई है। इनका किराया एसी (वातानुकूलित )वाली बस के किराए से कई प्रतिशत कम है। मुजफ्फरनगर से पंजाब चंडीगढ़ जाने वाली तीन व अमृतसर जाने वाली वाली दो बसें है।
विज्ञापन

यह होगा सामान्य किराया
कहां से कहां तक पहले (एसी) अब
मुजफ्फरनगर से सहारनपुर 134 92
मुजफ्फरनगर से अंबाला कैंट 309 196
मुजफ्फरनगर से लुधियाना 527 357
मुजफ्फरनगर से जालंधर 632 469
मुजफ्फरनगर से व्यास 702 502
मुजफ्फरनगर से अमृतसर 777 558
दो बस जिले को मिली है। एसी बस के मुकाबले इन सामान्य बस का किराया कई प्रतिशत कम हो गया है। - राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज विभाग।
एक माह में ही व्यास जाने वाली बस से हटाया एसी
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। अंबाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और व्यास के लिए एक माह पहले शुरू की गई एसी बस को नॉन एसी कर दिया गया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि अंबाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और व्यास के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से स्पेशल एसी बस को शुरू किया गया था। एक जुलाई से इस एसी बस की शुरूआत की गई थी। मगर, अब इसे सामान्य बसों की तरह ही करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि लगातार यात्रियों के ना मिलने, अंबाला और अमृतसर में बस को मात्र पांच मिनट ही रोकने के कारण इस बस को सामान्य कर दिया गया है। कहना है कि बस को खड़ा करने के लिए बहुत ही कम समय दिया जा रहा था। इसकी वजह से यात्री भी कम संख्या में सफर कर रहे थे। इसके लिए अंबाला में कुछ प्राइवेट बस वाले अपनी एसी बस चलाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें परमिशन नहीं दी। तो वे इस बस का भी विरोध कर रहे थे। इन्हीं सब कारणों की वजह से मुजफ्फरनगर रोडवेज ने इस एसी बस को अन्य बसों की तरह सामान्य करने का फैसला किया है। अब रोजाना यह बस सामान्य रूप से अपने टाइम पर अंबाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और व्यास के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यूनिफार्म में ड्यूटी करेंगे रोडवेज चालक-परिचालक
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। जिले की रोडवेज डिपो में चालक और परिचालक पांच सितंबर से वर्दी में नजर आएंगे। चालक को खाकी तो परिचालक को सलेटी रंग की वर्दी पहननी होगी। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि लखनऊ रोडवेज मुख्यालय से चालक और परिचालक की वर्दी के लिए सख्त निर्देश दिए गए है। अगर कोई चालक या परिचालक इन नियमों का उल्लंघन करता है कि उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालक और परिचालक को दो शर्ट व दो पैंट के लिए 1800-1800 रुपये दिए जाएंगे। जिले के कुल 521 चालक और परिचालकों को नौ लाख 37 हजार 800 रुपये के लिए लगातार डिमांड की जा रही है। जैसे ही चालक और परिचालक के खातों में रुपये आते है तो वे वर्दी खरीद लेंगे। सभी चालक और परिचालक को दो-दो वर्दी खरीदनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed