{"_id":"64281e61c5e9f6c07003514d","slug":"two-new-coronavirus-cases-confirmed-muzaffarnagar-news-c-14-1-176307-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
अब आठ सक्रिय मरीज, सभी को आइसोलेट किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मरीज मिले हैं। अब आठ सक्रिय मरीज हो गए है। सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया।
कोरोना वायरस की दस्तक के बाद से लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हर दिन एक या दो मरीज पॉजीटिव आ रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं पहुंचा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए केस मिले हैं। इनमें एक जानसठ और एक बिलासपुर गांव का है। दोनों को घर पर ही आइसोलेट किया गया हैं।
बताया कि अब जिले में कुल आठ केस एक्टिव हैं। इन सभी में कोरोना वायरस के कम ही लक्षण मिले है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार मरीजों का रविवार को आइसोलेशन का समय समाप्त हो जाएगा। यह बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। संवाद