फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two more daughters of Deoband from Ukraine reached home safely

यूक्रेन से देवबंद की दो और बेटियां सकुशल घर पहुंची

Sat, 05 Mar 2022 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two more daughters of Deoband from Ukraine reached home safely
परिजनों को यूक्रेन के हालात की जानकारी देती पनियाली कासिमपुर की अंजलि सिंह - फोटो : DEVBAND
देवबंद। यूक्रेन से दो और छात्राएं शुक्रवार की देर रात्रि सकुशल अपने घर परिजनों के बीच लौट आईं। बेटियों के वापस लौटने पर जहां उनके माता-पिता उन्हें दुलार करते नहीं थक रहे हैं, वहीं परिचित भी उनका हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

भायला इंटर कॉलेज के लिपिक मदन कुमार की पुत्री रीति यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। रीति को उसके पापा मदन दिल्ली लेने स्वयं पहुंचे थे। रीति ने बताया कि 24 फरवरी की 4 बजे बम धमाकों की आवाज आने लगी तो होस्टल की वार्डन ने जगा दिया। सुबह 6 बजे तक उन्हें स्टोर पर खाने-पीने का सामान लेने की छूट दी गई थी। 28 फरवरी को उन्हें पोलैंड बार्डर के बसों से रवाना किया गया। पोलैंड में एक सुपर मार्केट में उन्होंने जरूरी सामान खरीदा। पोलैंड से करीब 70 किमी पहले तक उन्होंने ट्रेन से भी सफर किया। तीन मार्च की रात्रि में पोलैंड से फ्लाइट पकड़ी। रीति ने बताया कि यदि भारत सरकार अपने यहां चिकित्सा शिक्षा सस्ती कर दे तो भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई नहीं करने जाना पडे़गा। रीति की मम्मी बेबी रानी लबकरी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है।
विज्ञापन

घर लौटी पौत्री अंजलि को दादी संतोष ने खूब दुलारा
देवबंद। पनियाली कासिमपुर किसान गंगा सिंह की पुत्री अंजलि सिंह भी शुक्रवार की देर रात्रि सकुशल अपने घर लौट आई। घर आते ही उसकी दादी संतोष देवी पौत्री को गले लगाकर काफी देर दुलारती रही। अंजलि लवीव नेशनल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की तृतीय वर्ष की छात्रा है। अंजलि ने बताया कि यूनिवर्सिटी से 68 छात्रों के जत्थे के साथ बस द्वारा रोमानिया पहुंची। 1 मार्च को रोमानिया से एयर इंडिया के जहाज से उन्होंने उड़ान भरी। तीन की सुबह दिल्ली पहुंचीं। जहां से पापा गंगा सिंह कार द्वारा उसे गांव पनियाली लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने रीति के घर पहुंच जाना हाल
देवबंद। तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव ने भी शनिवार की दोपहर रीति के घर जाकर परिजनों का हालचाल जाना। उन्होंने रीति से उसकी पढ़ाई तथा यूक्रेन के हालात की जानकारी ली। रीति और अंजलि के परिजनों से केंद्र सरकार से सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सकुशल स्वदेश वापस लाने की मांग की है।

भायला निवासी रीति के परिजनों से बातचीत करते तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव

भायला निवासी रीति के परिजनों से बातचीत करते तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed